Back to List

गणपति आज पधारो श्री रामजी की धुन में

Ganpati Aaj Padharo, Shri Ramji Ki Dhun Mein

📅 Dec 2025
Read in:
गणपति आज पधारो, श्री रामजी की धुन में । गणपति आज पधारो, श्री रामजी की धुन में । रामजी की धुन में, श्री रामजी की धुन में । मोदक भोग लगाओ, श्री रामजी की धुन में ॥ गणपति आज पधारो, और रिद्धि सिद्धि लाओ । सुख आनंद बरसाओ, श्री रामजी की धुन में ॥ हनुमंत आज पधारो, देवा पवन वेग से आओ । बल बुद्धि दे जाओ, श्री रामजी की धुन में ॥ ब्रम्हाजी पधारो, माता ब्रम्हाणी को लाओ । वेद ज्ञान समझाओ, श्री रामजी की धुन में ॥ नारद आज पधारो, छम छम, छम कर ताल बजाओ । नारायण गुण गाओ, श्री रामजी की धुन में ॥ प्रेम मगन हो जाओ भक्तो, राम नाम गुण गाओ । सुर मंदिर में आओ, श्री रामजी की धुन में ॥ गणपति आज पधारो, श्री रामजी की धुन में । गणपति आज पधारो, श्री रामजी की धुन में ।