Back to List

घर में पधारो गजाननजी

Ghar Mein Padharo Gajananji

📅 Dec 2025
Read in:
घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा, मेरे घर में पधारो ॥ ॥ घर में पधारो गजाननजी ॥ राम जी आना, लक्ष्मण जी आना संग में लाना सीता मैया, मेरे घर में पधारो ॥ ॥ घर में पधारो गजाननजी ॥ ब्रम्हा जी आना, विष्णु जी आना भोले शशंकर जी को ले आना, मेरे घर में पधारो ॥ ॥ घर में पधारो गजाननजी ॥ लक्ष्मी जी आना, गौरी जी आना सरस्वती मैया को ले आना, मेरे घर में पधारो ॥ ॥ घर में पधारो गजाननजी ॥ विघन को हारना, मंगल करना, कारज शुभ कर जाना, मेरे घर में पधारो ॥ ॥ घर में पधारो गजाननजी ॥