Back to List

जरा हल्के गाड़ी हाँकियो

Jara Halke Gadi Hankiyo

📅 Dec 2025
Read in:
जरा हल्के गाड़ी हाँकियो मेरे राम गाड़ी वाले। जरा धीरे धीरे गाड़ी हाँकियो मेरे राम गाड़ी वाले ।। गाड़ी म्हारी रंग रंगीली, पहिया है लाल गुलाल, गाड़ी म्हारी रंग रंगीली, पहिया है लाल गुलाल, हाकण वाली छेल छबीली, बैठण वालो राम, रे भैया जरा हल्के गाड़ी हाँकियो मेरे राम गाड़ी वाले।। जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले।। गाड़ी अटकी रेत में, म्हारी मजल पड़ी है दूर, गाड़ी अटकी रेत में, म्हारी मजल पड़ी है दूर, धर्मी धर्मी पार उतर गया, पापी चकना चूर, रे भैया जरा हल्के गाड़ी हाँकियो मेरे राम गाड़ी वाले।। जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले।। देश देश का वैद्य बुलाया लाया जड़ी और बूटी। देश देश का वैद्य बुलाया लाया जड़ी और बूटी। जड़ी बूटी तेरे काम न आई जब राम के घर की छूटी।। रे भैया जरा हल्के गाड़ी हाँकियो मेरे राम गाड़ी वाले।। जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले।। चार जने मिल हाथ उठाया बांधी काठ की घोड़ी। चार जने मिल हाथ उठाया बांधी काठ की घोड़ी। ले जाकर मरघट पर फूंकी फूंक दी नी जैसे होली ।। रे भैया जरा हल्के गाड़ी हाँकियो मेरे राम गाड़ी वाले।। जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले।। बिलख बिलख कर तिरिया रोवे बिछड़ गई मेरी जोड़ी। बिलख बिलख कर तिरिया रोवे बिछड़ गई मेरी जोड़ी। कहे कबीर सुनो भई साधो जिन जोड़ी तिन तोड़ी ।। रे भैया जरा हल्के गाड़ी हाँकियो मेरे राम गाड़ी वाले।। जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले।। जरा हल्के गाड़ी हाँकियो मेरे राम गाड़ी वाले। जरा धीरे धीरे गाड़ी हाँकियो मेरे राम गाड़ी वाले ।।

Related Tags